पूर्वी टुंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शिखर गुटखा लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पूर्वी टुंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शिखर गुटखा लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/पूर्वी टुंडी:
पूर्वी टुंडी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध गुटखा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी नंबर UP78FN-3236 ट्रक को घोड़ालडीह होटल के पास चेकिंग के दौरान रोका। जांच में ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शिखर गुटखा एवं तंबाकू लदा पाया गया।


चालक से गुटखा से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक में लगे तिरपाल को खोलकर जब जांच की गई तो उसमें 140 प्लास्टिक बोरी शिखर गुटखा और 70 प्लास्टिक बोरी तंबाकू बरामद की गई।


इस संबंध में पूर्वी टुंडी थाना कांड संख्या 11/2026, दिनांक 10 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 223/274/275 बीएनएस एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 59 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास यादव उर्फ राजा यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता – रामदेव यादव, निवासी – छाछामऊ, थाना नवाबगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जब्त सामान
लाल रंग का आयसर ट्रक (UP78FN-3236)
140 प्लास्टिक बोरी शिखर गुटखा
70 प्लास्टिक बोरी तंबाकू

About Author

error: Content is protected !!