निरसा के कंचन्डीह में आरती होटल पर पुलिस की छापेमारी, युगल सहित होटल संचालक हिरासत में।

निरसा के कंचन्डीह में आरती होटल पर पुलिस की छापेमारी, युगल सहित होटल संचालक हिरासत में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों ने लगाए अवैध गतिविधियों के आरोप, पूछताछ जारी

धनबाद : निरसा : कंचन्डीह स्थित आरती होटल में कथित अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना के आधार पर निरसा पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी की। इस दौरान एक युगल के साथ होटल संचालक ओंकार सिंह और उनके भाई पंकज सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे एक महिला और पुरुष बाइक से होटल पहुंचे। उनके होटल में प्रवेश करते ही आसपास के ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलने पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय तथा निरसा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और इसके बाद होटल संचालक एवं उनके भाई को थाना ले जाया गया।
मौके पर मौजूद विधायक अरूप चटर्जी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि होटल के आसपास गांव और स्कूल स्थित हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार होटल की आड़ में लंबे समय से कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कई बार चेतावनी देने के बावजूद गतिविधियां बंद नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
सूत्रों के अनुसार पुलिस होटल को सील करने की प्रक्रिया पर भी विचार कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं होटल संचालक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

About Author

error: Content is protected !!