धनबाद मेयर चुनाव: दलित नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान ने किया नामांकन, उमड़ा जनसमर्थन

धनबाद मेयर चुनाव: दलित नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान ने किया नामांकन, उमड़ा जनसमर्थन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद : धनबाद नगर निगम क्षेत्र से दलित नेता शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान ने मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बबलू पासवान का जोरदार स्वागत किया और उनके प्रति समर्थन जताया।
इस मौके पर बबलू पासवान ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनका नामांकन धनबाद की राजनीति में दलित समाज की मजबूत भागीदारी और आवाज के रूप में देखा जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!