आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बाबा राइस मिल और संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची : आयकर विभाग की टीम ने रांची के कांके रोड, रातु रोड समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बाबा राइस मिल और उससे जुड़े संचालकों के आवास व व्यावसायिक ठिकानों पर की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में भी समानांतर रूप से आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों और बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मौके पर विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं और कार्रवाई अभी जारी है।