बरवाअड्डा में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पिछड़ी गांव में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को बरवाअड्डा पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए एक अवैध कोयला डिपो से करीब 60 टन कोयला जब्त किया गया।
यह छापेमारी बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। बताया जा रहा है कि यह कोयला डिपो दिलीप चौधरी की जमीन पर पिछले कई दिनों से संचालित हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया।

सूत्रों के अनुसार, दिलीप चौधरी एक जिप सदस्य के पति हैं और लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने ऑफ द रिकॉर्ड जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी में बरामद 60 टन कोयला जब्त किया जा रहा है। साथ ही डिपो संचालक एवं भूमि मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
