सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी : खूंटी जिले में वरिष्ठ आदिवासी नेता, पड़हा राजा और झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में 17 जनवरी 2026 को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद भूमि लूट, खनन माफिया और आदिवासी समाज पर हो रहे कथित सुनियोजित हमलों के खिलाफ बुलाया गया है।
आदिवासी समन्वय समिति (खूंटी) समेत दर्जनों आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से बंद का समर्थन किया है। संगठनों ने कहा है कि यह आंदोलन आदिवासी अधिकारों की रक्षा और दोषियों को सजा दिलाने तक जारी रहेगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआदाहा के पास अज्ञात अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
आदिवासी संगठनों का आरोप है कि यह हत्या आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने और उनके संवैधानिक अधिकारों की आवाज को दबाने की सुनियोजित साजिश है। संगठनों ने सरकार से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और आदिवासी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां ठप रहने की संभावना जताई जा रही है। संगठनों ने आम जनता से बंद को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाने की अपील की है।

About Author

error: Content is protected !!