डुमरी विधायक जयराम महतो के बयान का विरोध, महुदा में आयोजित हुई प्रेस वार्ता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महुदा (धनबाद) | रिपोर्ट – सुलतान खान
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो द्वारा दिए गए हालिया बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उनके बयान और कथित दोहरे चरित्र के विरोध में महुदा मोड़ स्थित हिंद होटल में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। साथ ही धनबाद सांसद और बाघमारा विधायक के संबंध में दिए गए कथित अनर्गल बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि विधायक जयराम महतो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से इस तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन जनता अब उनके मंसूबों को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे बयानों का करारा जवाब देगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से छोटे भाई हिमांशु, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार दास, शेखर रावानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशुन महतो, गर्जन स्वरूप मट्टूक मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।