गिरिडीह CCL वर्कशॉप में बड़ी चोरी, हथियारबंद गैंग ने गार्डों को बनाया बंधक, लाखों की संपत्ति लूटी

गिरिडीह CCL वर्कशॉप में बड़ी चोरी, हथियारबंद गैंग ने गार्डों को बनाया बंधक, लाखों की संपत्ति लूटी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह: जिले के CCL कोलयरी क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब 20–25 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने CCL वर्कशॉप में तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया और आराम से लूटपाट कर फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, अपराधी कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने सुरक्षा गार्डों को हथियार के बल पर धमकाया, उन्हें एक स्थान पर बांध दिया और फिर वर्कशॉप में रखे भारी लोहे के पार्ट्स, मशीनरी और अन्य कीमती उपकरण अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह पुलिस और CCL प्रबंधन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गार्डों से पूछताछ जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और CCL कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है और प्रबंधन से सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!