107 वर्षीय परदादी की पीट-पीटकर हत्या, सनकी युवक गिरफ्तार

107 वर्षीय परदादी की पीट-पीटकर हत्या, सनकी युवक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | तेतुलमारी/कतरास
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरी कला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी युवक ने मामूली बात पर अपनी 107 वर्षीय परदादी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और थाना लाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान दुखिया देवी (107 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक 19 वर्षीय रवि रवानी बताया जा रहा है, जो मृतका का मौसेरा परपोता है।
मृतका की बहू दासों देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रवि रवानी देर शाम घर पहुंचा और परदादी के कमरे में गया। किसी बात को लेकर वह अचानक उग्र हो गया और आवेश में आकर परदादी को खाट से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई की।
परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी युवक पहले भी घर के सदस्यों पर हमला कर चुका है और उसका व्यवहार अक्सर हिंसक रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About Author

error: Content is protected !!