झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठक में दोनों प्रखंडों के सभी पंचायतों के मुखिया, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और अंचल कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि 21 नवंबर से पूरे झारखंड के प्रत्येक पंचायत में इस विशेष अभियान की शुरुआत होगी, जिसके तहत लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सभी आवेदनों का तेज़ और पारदर्शी निष्पादन किया जाए। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इस अभियान से जुड़ सकें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है और इस अभियान को सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।