धनबाद में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी, नो-पार्किंग में खड़े सैकड़ों वाहनों का कटा चालान

धनबाद में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी, नो-पार्किंग में खड़े सैकड़ों वाहनों का कटा चालान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में कड़ी जांच, कई वाहन जब्त — दस्तावेज़हीन वाहनों पर भी कार्रवाई

धनबाद में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़े और सघन जांच अभियान को अंजाम दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री अरविन्द सिंह ने किया।

हीरापुर, कोर्ट मोड़, सिटी सेंटर, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, बरटांड और बैंक मोड़ जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन में खड़े सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई ऑटो, टोटो और चारपहिया वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया, जबकि कागजात न होने पर कुछ वाहनों को जब्त कर थाना भेजा गया।

ट्रैफिक पुलिस ने चारपहिया वाहनों के कागजातों की भी गहन जांच की। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत न कर पाने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

 

About Author

error: Content is protected !!