बोकारो कई किलो गांजा के साथ सरताज गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो: ऑपरेशन #Narcos के तहत आज RPF बोकारो ने बड़ी कार्रवाई की है।
सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008) के A-1 कोच में छापेमारी कर गोड्डा निवासी 25 वर्षीय सरताज अंसारी को 2.32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त माल की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
RPF टीम ने मौके पर ही सरताज को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ बरामद किया और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी व जब्त गांजा को GRP बोकारो को सौंप दिया।