रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़: नशे के कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 9.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी से कुछ तस्कर भुरकुंडा इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने भुरकुंडा में अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान दो मुहानी रिवर साइड के पास एक सिल्वर रंग की बोलेरो (संख्या JH01AH1869) आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक और सवार व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजेश कुमार बेदिया और सवार व्यक्ति ने अपना नाम महफूज आलम उर्फ राजन बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 9.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Prime News 24 की यह विशेष रिपोर्ट आपको कैसी लगी?
अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में ज़रूर साझा करें।

About Author

error: Content is protected !!