बरमसिया ओवरब्रिज मरम्मत से पहले धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

बरमसिया ओवरब्रिज मरम्मत से पहले धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले नगर निगम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के दक्षिण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान झरिया पुल से बरमसिया ओवरब्रिज तक चलाया गया, जिसके दौरान सड़क किनारे लगाए गए फुटपाथ दुकानों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।

नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होगी और उस दौरान पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरेंगे। ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसलिए पहले से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और बैंक मोड़ थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही ताकि कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने आम नागरिकों और ठेला चालकों से अपील की है कि वे सड़क किनारे स्थायी रूप से दुकान न लगाएं। जरूरत के अनुसार सामान बेचें, लेकिन भीड़ होने पर रास्ता खाली छोड़ें ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

About Author

error: Content is protected !!