धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद | Prime News 24
धनबाद पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टरों के पदस्थापन में बदलाव करते हुए कई थानों और सर्किलों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
नवीन आदेश के तहत मनोज पांडेय को धनबाद थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मंजीत कुमार अब सरायढेला थाना प्रभारी होंगे।
पूर्व धनबाद थानेदार राम नारायण ठाकुर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके बाद नए प्रभारी की तैनाती की गई है।
वहीं, नूतन मोदी, जो अब तक सरायढेला की थाना प्रभारी थीं, उन्हें सिंदरी सर्किल का प्रभारी बनाया गया है।
सिंदरी सर्किल के रंजीत कुमार को महुदा अंचल, और महुदा से ममता कुमारी को पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी तरह डोमन रजक को निरसा अंचल तथा रविकांत प्रसाद को साइबर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नए पदस्थापन की सूची:
मनोज पांडेय – धनबाद थानेदार
मंजीत कुमार – सरायढेला थाना प्रभारी
नूतन मोदी – सिंदरी सर्किल प्रभारी
रंजीत कुमार – महुदा अंचल
ममता कुमारी – पुलिस लाइन
डोमन रजक – निरसा अंचल
रविकांत प्रसाद – साइबर थाना प्रभारी
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर मनोज पांडेय पूर्व में धनसार थानेदार, जबकि मंजीत कुमार निरसा थाना प्रभारी रह चुके हैं। दोनों अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।