मैथन डैम में एडवेंचर बोटिंग लगाने पर ग्रामीणों का तीखा विरोध
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीच बचाव में पहुंची मैथन पुलिस, ग्रामीण बोले— हमारे रोजगार पर प्रहार
ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने डीवीसी पर मनमानी का लगाया आरोप
धनबाद : मैथन डैम स्थित छठ घाट पर डीवीसी प्रबंधन के सहयोग से लगाई जा रही एडवेंचर बोटिंग (रोमांचक नौकायन) व्यवस्था का गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम उनके पारंपरिक रोजगार पर सीधा प्रहार है। वर्षों से स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित लोग नौकायन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, ऐसे में डीवीसी द्वारा किसी निजी व्यक्ति को लीज पर बोटिंग चलाने की अनुमति देना पूरी तरह मनमाना निर्णय है।
विरोध की सूचना पर मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। वहीं, ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने डीवीसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को पहले स्थानीय लोगों से राय-मशविरा करना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डीवीसी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा