मां काली पूजा के दौरान दबंगों ने मचाया उत्पात!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कल देर रात शराब के नशे में कुछ उपद्रवियों ने पूजा पंडाल में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह मामला बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 01-B स्थित अंबेडकर कॉलोनी का है।
पूजा समिति के सदस्य रवि रंजन ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात, दीपावली के मौके पर, लगभग 12 बजे कुछ युवक कार में सवार होकर पहुंचे थे।
पहले उन्होंने कार से इलाके में स्टंट करना शुरू किया। जब समिति के सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वे वहां से चले गए।
लेकिन थोड़ी देर बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और मां काली के पूजा पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर उन्होंने पूजा समिति के कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।