06 बाल मजदूरों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए गए संयुक्त रेस्क्यू अभियान में 06 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया। ये तस्कर 16 बच्चों को सिकंदराबाद ले जा रहे थे।
रेस्क्यू के दौरान बच्चों के साथ सफर कर रहे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक की पहचान धर्मेंद्र मांझी के रूप में हुई। बच्चों को बहला-फुसलाकर बाल मजदूरी के लिए फंसाया गया था।
इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), चाइल्ड लाइन और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेस्क्यू किए गए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, बोकारो के समक्ष कानूनी प्रक्रिया और पुनर्वास के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।