बलियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

बलियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के बलियापुर बोर्मुड़ी मोजा सिंघियाताड़ में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान निताय कुंभाकर, निवासी गोविंदपुर बगसुमा पंचायत के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

घटना जयराम हड़कूफ भट्ठा की बताई जा रही है, जहां से शव को अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जो पिटाई के संकेत देते हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक मदन सिंह पर घटना को छुपाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर जेएलकेएम नेता आशीष महतो मौके पर पहुंचे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!