गोधर बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर बस्ती मड़ी गोदाम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक रवि कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चिकन-मुर्गा बेचने का काम करता था।
परिवार के अनुसार, रवि पिछले कुछ महीनों से गलत संगत में पड़ गया था और नशे की लत का शिकार हो गया था। उसके भाई सुजीत कुमार ने बताया कि परिवार ने कई बार उसे नशा छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानता था।
सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाज़ा नहीं खुलते देखा, तो जबरन अंदर जाकर पाया कि रवि ने फांसी लगा ली है। घबराहट में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफनाने की कोशिश की।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना के एसआई रविंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया पोस्टमार्टम के लिए।
एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।