जोगता में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्ची ने जहर खाकर दी जान, तीनों की मौत

जोगता में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्ची ने जहर खाकर दी जान, तीनों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। जोगता थाना क्षेत्र के छः/दस साइडींग इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों — पति, पत्नी और उनकी मासूम बेटी — ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान राजा मियां, उसकी पत्नी अमीना परवीन और उनकी बेटी मायरा परवीन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते तीनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जोगता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में एनएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

About Author

error: Content is protected !!