धनबाद समाहरणालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जनरेटर रूम में धुआं

धनबाद समाहरणालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जनरेटर रूम में धुआं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: शुक्रवार सुबह धनबाद समाहरणालय के तीसरे तल्ले पर स्थित जनरेटर रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय थाना को तुरंत दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

About Author

error: Content is protected !!