धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बरवाअड्डा कृषि बाजार में मनाया ‘बचत उत्सव’

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बरवाअड्डा कृषि बाजार में मनाया ‘बचत उत्सव’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने शनिवार को बरवाअड्डा कृषि बाजार पहुँचकर व्यापारियों और ग्राहकों संग ‘बचत उत्सव’ मनाया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले—195 आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर GST कटौती—के उपलक्ष्य में किया गया।

सांसद ढुलू महतो ने इस मौके पर कहा कि यूपीए शासनकाल में जनता पर सेल्स टैक्स, सर्विस टैक्स और वैट जैसे कई तरह के करों का बोझ था। मोदी सरकार ने उन सबको समाप्त कर सरल और पारदर्शी कर प्रणाली GST लागू की।

उन्होंने बताया कि अब नवरात्रि के पावन अवसर पर लागू Next Gen GST के कारण दवाइयाँ, खाद्य पदार्थ और रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएँ सस्ती हुई हैं। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम न केवल आर्थिक सुधार है बल्कि आम नागरिक की ज़िंदगी को आसान बनाने वाला निर्णय भी है। यही वजह है कि ‘बचत उत्सव’ जनता की खुशी और राहत का प्रतीक है।

इस दौरान सांसद ने बाजार में मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत की और उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

About Author

error: Content is protected !!