गुरुचरण बास्की ने फिर दिया मानवता का परिचय

गुरुचरण बास्की ने फिर दिया मानवता का परिचय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। गोविंदपुर प्रखंड के बरियो पंचायत के मुखिया राजेश हंसदा महाराजगंज-टुंडी रोड स्थित बम बम होटल में अचानक बेहोश हो गए। मौके पर भीड़ तो थी, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल ले जाने की पहल नहीं की।

इसी दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य टुंडी, गुरुचरण बास्की वहाँ से गुजरे। स्थिति देखते ही उन्होंने बिना देर किए मुखिया को अपनी गाड़ी में बैठाया और गोविंदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ इलाज शुरू कराने के बाद उन्होंने परिजनों से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

परिजनों के पहुँचने के बाद उन्होंने उन्हें समझाया और आश्वस्त किया, फिर वापस अपने कार्य में लग गए। इस मौके पर गुरुचरण बास्की ने कहा—
“ऐसी स्थिति में किसी की भी मदद करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।”

About Author

error: Content is protected !!