दुर्गा पूजा 2025 : धनबाद में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। दुर्गा पूजा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष यातायात योजना लागू की है। इन पांच दिनों में शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और संचालन पर सख्त पाबंदियां रहेंगी।







मुख्य पाबंदियां
ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहन
दोपहर 3 बजे से सुबह 5 बजे तक NO ENTRY
मेन रोड, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, बैंकमोड़, हीरापुर, मनईटांड़, पुरानी बाजार, सिंदरी, झरिया, सरायढेला और कोलाकुसमा समेत कई इलाकों में लागू
यात्री बसें
दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक शहरी क्षेत्रों में पूरी तरह प्रतिबंधित
प्रशासन ने धनबाद-बोकारो-रांची और जमशेदपुर-फुलवरिया-धनबाद मार्ग पर नए रूट तय किए
भारी वाहन
दोपहर 1 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
मालवाहक ट्रक, टैंकर और एलपीजी वाहन केवल सुबह 4 बजे से 11 बजे तक चल सकेंगे
प्रशासन की अपील
शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित रूट और नियमों का पालन करें ताकि पूजा के दौरान कोई असुविधा न हो।