बंद खदान में नहाते समय डूबी युवती, 25 घंटे बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव

बंद खदान में नहाते समय डूबी युवती, 25 घंटे बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। 17 वर्षीय युवती बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, नहाते समय युवती का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। स्थानीय लोग उसे खोजने में असफल रहे। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद ली। पटना और देवघर से आई टीम ने मंगलवार को लगभग 25 घंटे बाद शव को पानी के अंदर से बरामद किया।

एनडीआरएफ टीम के आने के आधे घंटे के भीतर ही गोताखोरों ने फर्स्ट ड्राइव में शव को खोज निकाला। परिजन और ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम के काम की सराहना की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। बताया जाता है कि युवती के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने मामा के घर रह रही थी।

About Author

error: Content is protected !!