नीरज सिंह हत्याकांड की सुनवाई पर बढ़ी हलचल, कोर्ट परिसर में धारा 144 लागू, सुरक्षा कड़ी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद :
बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर बुधवार को धनबाद कोर्ट परिसर में माहौल गरमा गया। भीड़ के लगातार बढ़ने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 144 लागू कर दी है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोर्ट परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कार्यकर्ताओं और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अनावश्यक रूप से जुटे लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोर्ट के अंदर केवल आवश्यक और अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहीं पुलिस पूरी सतर्कता के साथ हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए है, ताकि अव्यवस्था न फैले।
इस हाई-प्रोफाइल केस की सुनवाई पर न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड की नज़रें टिकी हुई हैं। अगली तारीख पर अदालत क्या निर्णय देती है, इस पर सबकी नज़रें टिकी रहेंगी।