गोधर में फिर से हुआ भूस्खलन, महिला दबकर फंसी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : गोधर मोड़ स्थित बालू बैंकर के समीप एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन होने से सोनू सिंह की बहन लगभग 30 फीट गहराई में जमीन के अंदर दब गई।
जान जोखिम में डालते हुए उनके भांजे साहिल सिंह और सहयोगी मनोज यादव ने साहस दिखाया और अंदर जाकर उन्हें बाहर निकाला। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लोगों का कहना है कि गोधर क्षेत्र में बार-बार हो रहे ऐसे भूस्खलन हादसे गंभीर खतरे की ओर इशारा करते हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि इस पर तत्काल ध्यान दिया जाए, वरना किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।