कटनिया गांव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दक्षिणी टुंडी (धनबाद)। दक्षिणी टुंडी प्रखंड के कटनिया पंचायत अंतर्गत कटनिया गांव स्थित बाबा भयहरण शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह वीर ने की तथा संचालन गोपाल कुंभकार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित देव कुमार पांडे ने संगठन की मूल विचारधारा और हिंदू समाज के उत्थान में बजरंग दल की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

 

इस दौरान मंच पर मुख्य रूप से बजरंग दल संयोजक नवीन गोस्वामी, धर्माचार्य प्रमुख सनोज कुमार सिंह, अशोक सोनार, बाबा बैद्यनाथ ओझा, पूर्व जिला संयोजक युगल किशोर सिंह, पूर्ण कालिक गोपाल राय, टुंडी प्रखंड धर्माचार्य प्रमुख गोपाल कुम्भकार, संजय सिंह, प्रकाश कुंभकार, समर महतो, शंकर महतो, मंटू रजक, निखिल सिंह, नीतीश कुमार, करणवीर सिंह, रविंद्र मंडल, भुवनेश्वर राय, कारू सिंह, उत्तम सिंह, राहुल माहाता, कुंदन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

स्थापना दिवस के मौके पर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने हिंदू समाज की एकता और संगठन की मजबूती का संकल्प

लिया।

 

About Author

error: Content is protected !!