130 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से हुई बंदोबस्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : धनबाद जिले में आज 51 समूहों के अन्तर्गत कुल 130 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती ई-लॉटरी पद्धति से मुख्यालय स्तर पर संपन्न हुई। इनमें 106 कम्पोजिट शराब दुकानें और 24 देशी शराब दुकानें शामिल हैं।
इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन मौजूद रहे। प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद राम लीला रवानी ने बताया कि सभी दुकानों की सफलतापूर्वक बंदोबस्ती की जा चुकी है।
इस बंदोबस्ती से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त होगा। आंकड़ों के अनुसार—
5% जमानत राशि : ₹17,73,63,819
7.5% अग्रिम उत्पाद परिवहन कर : ₹26,60,45,604
वार्षिक अनुज्ञप्ति शुल्क : ₹1,57,90,000
इस तरह कुल राशि से जिले के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।