तेतुलमारी में ‘क्रांति’ का आतंक: प्रशासन की मिलीभगत से चल रही कोयला तस्करी की बड़ी साजिश

तेतुलमारी में ‘क्रांति’ का आतंक: प्रशासन की मिलीभगत से चल रही कोयला तस्करी की बड़ी साजिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी और सीएम के निर्देश भी बेअसर, प्रतिदिन करोड़ों का हो रहा अवैध कारोबार

धनबाद, तेतुलमारी – तेतुलमारी थाना क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है—”क्रांति”। सूत्रों के अनुसार, क्रांति नामक शख्स ने कोयला तस्करी के अवैध धंधे में गहरी पैठ बना ली है और इसके पीछे स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एट लेन स्थित एक अवैध भट्ठा में प्रतिदिन सैकड़ों टन कोयला अवैध रूप से एकत्रित किया जाता है, जिसे ट्रकों के माध्यम से जीटी रोड स्थित अन्य भट्ठों में सप्लाई किया जाता है। इस अवैध कारोबार से प्रतिदिन लाखों रुपये की काली कमाई हो रही है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस गोरखधंधे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। धनबाद एसएसपी के निर्देशों की भी खुलेआम अवहेलना हो रही है, जिससे यह संदेह और गहराता है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘क्रांति’ की पहुँच सत्ता के उच्च गलियारों तक है, तभी तो कोई भी अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जिस प्रकार से यह अवैध धंधा चल रहा है, उसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि क्या धनबाद प्रशासन इस कोयला माफिया पर नकेल कस पाएगा या फिर यह रसूखदार तंत्र यूं ही कानून को ठेंगा दिखाता रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!