रांची में स्कूली छात्रा का अपहरण, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराए अपराधी, बच्ची को कुज्जु में छोड़कर भागे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची:
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह एक स्कूली छात्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया। चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही छात्रा को काले रंग की हुंडई कार (नंबर JH01FU6874) से अगवा कर लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बनी बड़ी कामयाबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और सभी संभावित रूटों पर सघन तलाशी और छापेमारी शुरू कर दी।
पुलिस की लगातार दबिश और तेज़ कार्रवाई से घबराए अपहरणकर्ता छात्रा को रामगढ़ जिले के कुज्जु क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
बच्ची सुरक्षित, अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी
पुलिस द्वारा छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। फिलहाल वह पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों के हवाले कर दी गई है। वहीं, फरार अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है।
रांची पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, गाड़ी की नंबर प्लेट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
क्या बोले अधिकारी?
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा:
“यह घटना हमारे लिए चुनौती थी, लेकिन त्वरित कार्रवाई से हमने बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”