जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | 14 जुलाई 2025: न्यू टाउन हॉल में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने की। इस बैठक में धनबाद में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और जिम्मेदार एजेंसियों के समन्वय को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

उपायुक्त श्री रंजन ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) को निर्देश दिया कि वह भू-अर्जन में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करे, अपने लीज होल्ड क्षेत्र में ओवर बर्डन डंप करे तथा खनन के दौरान बने अवैध मुहानों को शीघ्र बंद करे।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे BCCL, CISF या खनन पदाधिकारी से प्राप्त अवैध खनन संबंधित आवेदनों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करें और अग्रतर कार्रवाई करें।

एसएसपी ने यह भी आश्वस्त किया कि कोयले के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन BCCL को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

श्री मुरली कृष्णण रमैया, कार्मिक निदेशक, BCCL

श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी

श्री राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी

श्री प्रदीप विश्वकर्मा, कमांडेंट, CISF

श्री आशुतोष चौबे, BCCL अधिकारी

श्री नौशाद आलम, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)

श्री आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ, सिंदरी

श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह, एसडीपीओ, बाघमारा

श्री रजत मणिक बाखला, एसडीपीओ, निरसा

सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी

Prime News 24 की विशेष रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि आने वाले समय में जिला प्रशासन अवैध खनन पर और अधिक सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

About Author

error: Content is protected !!