वासेपुर में गूंजीं गोलियां, गैंगवार की आशंका से फैली दहशत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : वासेपुर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। केजीएन कॉम्प्लेक्स के सामने हावड़ा-धनबाद रेलवे लाइन की पटरी के पास अज्ञात अपराधियों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की। घटना स्थल से कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फायरिंग कथित तौर पर गेसिंग (जुआ/सट्टा) को लेकर हुई, जिसमें कई राउंड हवाई फायर किए गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना के पीछे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के नाती का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, भूली और बैंक मोड़ थाना की पुलिस टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस की तफ्तीश जारी है और यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या नए खुलासे होते हैं। वासेपुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।