विवेक हजारी बने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि

विवेक हजारी बने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि
विधायक शत्रुघ्न महतो ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास, 28 जून 2025 — बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में खेल और युवा विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने कतरास बाजार स्थित तिलाटांड निवासी विवेक हजारी को खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है।

इस संबंध में विधायक कार्यालय की ओर से पत्रांक JH/43/2025/308 दिनांक 28 जून 2025 को जारी किया गया। उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रमुख समाचार पत्रों को भी प्रेषित की गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही विवेक हजारी अब बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में खेलों से संबंधित योजनाओं, बैठकों, विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

विधायक महोदय ने श्री हजारी को यह ज़िम्मेदारी उनकी सामाजिक सक्रियता, खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, युवाओं के बीच मजबूत संवाद तथा संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए दी है।

विवेक हजारी ने इस अवसर पर विधायक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं को सशक्त बनाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे।

About Author

error: Content is protected !!