Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोडरमा : झुमरी तिलैया में किराए के मकान में रह रहे 9 साइबर अपराधियों को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह साइबर अपराधी महीने में लगभग 3 करोड़ का चुना पूरे देश के लोगों को लगाते थे । पकड़े गए साइबर अपराधी झारखंड और बिहार के अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं ,लेकिन फिलहाल इनका नया ठिकाना झुमरी तिलैया में था । यहां रहकर ये लोग पूरे देश में अपराध को अंजाम देते थे ।कोडरमा एसपी अनुदीप सिह ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और इन अपराधियों को धर दबोचा गया ।एसपी ने बताया कि इनका सरगना धनबाद का रहने वाला आलम अंसारी है। फिलहाल इन अपराधियों के तार और कहां-कहां से जुड़े हुए हैं इस तलाश में पुलिस पूछताछ कर रही है।