झारखंड : विधायक श्वेता सिंह के दो पैन कार्ड विवाद पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई…आयकर विभाग से मांगी जानकारी

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड होने के आरोपों की जांच अब चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है। इस मामले में आयोग ने आयकर विभाग से औपचारिक रूप से जानकारी मांगी है। यह कदम भाजपा नेता बिरंची नारायण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है। बिरंची नारायण ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपी थी,जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड है। पहला पैन रामगढ़ जिले से जुड़ा है, जिसमें पिता के नाम के रूप में संग्राम सिंह दर्ज है, जबकि संग्राम सिंह वास्तव में श्वेता सिंह के पति हैं। वहीं, दूसरा पैन कार्ड गुड़गांव से जारी किया गया है, जिसमें पिता का नाम दिनेश सिंह लिखा गया है।चुनाव आयोग ने इस मामले में स्पष्टता लाने के लिए आयकर विभाग को पत्र लिखकर पूछा है कि श्वेता सिंह के नाम पर वास्तव में दो पैन कार्ड हैं या नहीं। आयोग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!