Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार की दोपहर में वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया. बारिश और ओलावृष्टि के दौरान वज्रपात से चरवाहा और सात साल की बच्ची के साथ-साथ चार मवेशियों की मौत हो गयी. फुटपाथ दुकानदारों को भी काफी नुकसान पहुंचा. तेज बारिश में उनकी सब्जियां नाले में बह गयीं.