घर का दरवाज़ा तोड़कर चोरी, पीड़ित ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास। झामुमो नेता पंकज कुमार दिनकर, निवासी (पाँसीराङ), भाना-कतरास, धनबाद ने अपने आवास में हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाना कतरास में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, दिनांक 17 मई 2025 को रात्रि लगभग 11 बजे पंकज अपने एक मित्र के घर गए हुए थे। अगली सुबह जब वे अपने आवास लौटे तो देखा कि घर का दरवाज़ा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। विस्तर की जांच करने पर पाया गया कि विस्तर के नीचे रखे गए लगभग ₹3,000 नकद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने आवेदन ले कर जांच प्रारंभ कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!