बरोरा क्षेत्रीय सीआईएसएफ ने फुलारीटांड़ से चालक सहित अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रक मालिक व चालक के विरुद्ध मधुबन थाना में कांड अंकित
कतरास : मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ स्थित बंद कोलियरी के समीप बरोरा क्षेत्रीय सीआईएसएफ टीम ने गुप्त सूचना पर चालक सहित अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।जहाँ पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।उक्त चालक पलकधारी नाम बताया जा रहा है।जो उतर प्रदेश का रहने वाला है। सीआईएसएफ टीम की करवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जाता है कि फुलारीटांड़ सीआईएससफ चेक पोस्ट पर संदेह के आधार पर कोयला लोड ट्रक जिसका नंबर जेएच10सीएस-3775 को रोका गया।जहां चेकपोस्ट पर डयूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने जांच पड़ताल के बाद चालक द्वारा कागजात उपलब्ध नही कराने पर मामले की जानकारी सीआईएसएफ अधिकारी को दी गयी।जिसके बाद सीआईएससफ़ ने चालक सहित अवैध कोयला लोड ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया।