चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय, अवैध रूप से फल फूल रहा कोयला का कारोबार,

चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय, अवैध रूप से फल फूल रहा कोयला का कारोबार, पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर कोयला का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है, हर दिन 100 से ज्यादा छोटी – बड़ी गाड़ियों द्वारा कोयला का अवैध खनन किया जा रहा है यूं कहें तो कोयला का कारोबार अवैध रूप से फल फूल रहा है. जिससे कोयला माफिया की चांदी है. प्रशासन और खनन विभाग के आंखों में धूल झोंककर कोयला माफिया अवैध कारोबार को गतिमान दे रहे है, आपको बता दूं पिछले चार महीने से चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र के खेड़ाबेड़ा पंचायत अंतर्गत पारबहाल में दो व फुसरो पंचायत अंतर्गत जोड़ियां किनारे ईंट भट्टा के समीप एक व खेदाडीह स्कूल के समीप एक कुल मिलाकर अवैध कोयला का चार डिपो प्रशासन और खनन विभाग के आंखों में धूल झोंककर संचालित किया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!