रामनवमी और ईद पर उपद्रवियों से सख्ती से निबटने के लिए तैयार है धनबाद पुलिस

रामनवमी और ईद पर उपद्रवियों से सख्ती से निबटने के लिए तैयार है धनबाद पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

धनबाद पुलिस ने आगामी त्योहारों—ईद, रामनवमी, नवरात्रि और छठ महापर्व—को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लाइन में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में जिला पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने संभावित उपद्रवी घटनाओं से निपटने की रणनीति का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान यह दिखाया गया कि अगर किसी जगह पर असामाजिक तत्व उपद्रव फैलाने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस उनसे कैसे निपटेगी। साथ ही, अगर सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक या गलत सूचना फैलाई जाती है तो वैसे आरोपियों के विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धनबाद पुलिस इस बार त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करता है, तो वैसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैँ। पुलिस की मीडिया सेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रख रही है। पुलिस की पैनी नजर उन शरारती तत्वों पर भी है जो किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था भंग करने की संभावित कोशिश कर सकते हैँ।

त्योहार के मद्देनज़र शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर रखेंगे। हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी और सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा।

धनबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 पर दें अथवा पुलिस कंट्रोल रूम से 8210840901 एवं
2311217 पर भी सम्पर्क कर सकते हैँ। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मॉक ड्रील के दौरान मौजूद डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती महोदय ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं। अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!