ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसे लेकर पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रेलवे फ्रंटलाइन अधिकारी और सपोर्ट स्टॅाफ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. घटना में 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!