डीवीसी के सहायक कंट्रोलर के घर दिनदहाड़े एक लाख की चोरी

शादी में मिले चांदी के सारा सेट ले गए चोर, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस, आवास मालिक से ही पूछ रही थी। चोरी ताला तोड़कर हुआ या ताला खोलकर

मैथन एरिया तीन स्थित ट्विन ब्लॉक में रहने वाले डीवीसी के सहायक कंट्रोलर संजय रजक के आवास का ताला तोड़कर शनिवार को दोपहर में चोरों ने 60 हजार कीमत का एक सोने का चेन ,चांदी का छः पायल ,चांदी का सेट एवं 15000 नगद सहित कुल एक लाख की चोरी कर लिया है। आवास मालिक संजय रजक जब संध्या 6:00 बजे अपने आवास पहुंचे तो पाया कि आवास का ताला टूटा हुआ है और अलमीरा से चोरों ने सारा सामान चोरी कर लिया है और बाकी कपड़े को इधर-उधर फेंक दिया है। घटना की सूचना संजय रजक ने मैथन पुलिस को दिया । सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची मैथन पुलिस आवास मालिक से ही पूछ रही थी की चोरी कैसे हुआ ताला तोड़कर या ताला खोलकर और यह कह कर चली गई की एक लिखित आवेदन दे दीजिएगा।

संजय रजक ने बताया कि शनिवार दोपहर 12:00 बजे वे किसी काम से मैथन से बाहर गए थे और संध्या 6:00 बजे वापस आए तो पाया कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अलमीरा खोलकर सारा सामान चोरों ने चोरी कर लिया है। संजय रजक अभी हाल ही में दुर्गापुर से मैथन ट्रांसफर लेकर मैथन आए हैं और वर्तमान में डीवीसी के हाइडल स्टेशन में कार्यरत है घटना के बाद परिवार दुखी है।

About Author

error: Content is protected !!