छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के प्रमुख लीडर जगदीश उर्फ बुधरा को मार गिराया, इसके बाद मारे गये नक्सलियों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीज़न का इंचार्ज था और उसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम था। वह सुकमा के ग्राम पिट्टेडब्बा गांव का रहनेवाला था। लगभग 40 साल की उम्र में बुधरा नक्सली संगठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वह झीरम हत्याकांड में भी शामिल था, जो एक बड़ा राजनीतिक हिंसा का मामला था। वहीं, वह 2023 में सुकमा के अरणपुर में हुई उस घटना का भी हिस्सा था, जिसमें DRG (डिस्ट्रीक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शहीद हो गये थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!