कोहीनूर मैदान में स्टाम्प टिकट, फार्म बिक्रेता के दुकान में लगी आग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है.

आएदिन कहीं न कहीं अगलगी की घटना घट रही है.ताज़ा मामला धनबाद के कोहिनूर मैदान की है जहाँ फॉर्म विक्रेता के दो दुकानों में आग लगी है.सुचना पाकर पहुंची अग्निश्मन विभाग ने आग पर काबू पाया.स्टाँप टिकट फॉर्म आदि के विक्रेता निर्मल सिंह और एके पांडा के दुकान में आग लगी है.इस अगलगी में निर्मल सिंह के दुकान में रखे कई फॉर्म और जरुरी कागजात जल गए. टिकट और स्टाम्प साथ ले जाने की वजह से स्टाँप टिकट आदि जलने से बच गए. वही एक अन्य विक्रेता एके पांडा का दुकान जलने से बच गया. उनकी दुकान की छत का कुछ ही हिस्सा जला. बता दें कि यहां दर्जन भर टिकट स्टाँप की दुकाने हैं साथ ही कई वेंडर भी रहते हैं. समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.निर्मल सिंह के पुत्र प्रभुजीत सिंह चावला ने बताया कि उनके यहां बिजली कनेक्शन नहीं है इसलिए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कोई सवाल ही नहीं है.उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सुबह दस बजे के करीब फोन पर उन्हें आग लगने की सुचना मिली थी।

 

About Author

error: Content is protected !!