
मधुबन थाना परिसर में ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आहूत की गई।जिसमें मधुबन थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व में निकलने वाली जुलुश शांति रूप से निकलेगी अखाड़ा के खिलाड़ी अपना अपना कर्तव्य दिखाएंगे नवागढ़ मोड़ में लाइट, शरबत कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी।31 मार्च को ईद है इसको देखते हुए प्रशाशन चौकन्ना रहेगी। ईद और रामनवमी ,चैती छठ में भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी।इस अवसर पर गौरचंद बाउरी,धीरेन लाला, फुलारीटांड मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा,महेशपुर मुखिया प्रतिनिधि हरी साव,सिनिडीह मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान,संजय सिंह,दीना साव,और खरखरी,महेशपुर सिनिडीह,नवागढ़,फुलारीटांड आदि जगहों के दर्जनों लोग मौजूद थे।