कोयले में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में चली गोली, एक घायल,जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में कोयले पर अपना वर्चस्व को लेकर फिर एक बार दो गुटों में गोलीबारी हुई ।इस बार यह वर्चस्व की लड़ाई ईस्ट बासुरिया ओपी क्षेत्र में हुई है ।बताया जाता है कि ईस्ट बासुरिया कोल डंप पासवान बस्ती के रहनेवाले ललन पासवान नामक व्यक्ति को दूसरे रंगदार ने रंगदारी नहीं देने पर गर्दन में गोली दाग दी ।गोली लगने से घायल का ललन का इलाज धनबाद के SNMMCH में चल रहा है।फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।घटना के बाद ईस्ट बासुरिया पुलिस घायल से पूछताछ करने SNMMCH पहुंची। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।घायल के परिजन पंकज पासवान बताया कि है का अंजाम देने अपराधी की संख्या तीस से चालीस थी ।हमलावरों ने रंगदारी को लेकर गोंन्दुडीह क्षेत्र से ही हमला शुरू किया जो भागने के क्रम में ईस्ट बासुरिया पुल के पास हमलावरो ने ललन को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए snmmch में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि हमलावर आपराधिक छबि के लोग है जबरन कोयला लोडिंग कराने पर आमादा थे ।विरोध करने पर उन सभी ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर दौड़ने के क्रम में हमलावरो ने फायरिंग कर उन्हें गोली दाग दी ।लेकिन पंकज ने उन्होंने बताया कि हमलावर का नाम का खुलासा नहीं किया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!