निरसा थाना स्थित शासनबेडीया मोड में गृहभेदन का प्रयास करते हुए दो अपराधियों को निरसा पुलिस के अवर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौधरी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने गुरुवार संध्या 4:00 बजे बताया कि निरसा पुलिस नियमित गश्ती पर थी इस दौरान 24 मार्च को रात्रि में शासनबेड़िया मोड़ के पास देखा कि कुछ लोग गृहभेदन का प्रयास कर रहे हैं जिसपर पुलिस टीम ने दौड़ाकर अनवर अंसारी जो की हीरबांध का रहने वाला है और हुसैन अंसारी जो कंचनडीह का रहने वाला है को पकड़ कर जेल भेज दिया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!