झारखंड: नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रोशनी चमकी है। गढ़वा के बरवाडीह प्रखंड के करमडीह स्थित CRPF कैंप में कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम हुआ। इस पहल के तहत ग्रामीणों को कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी चीजें दी गई। जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके। बच्चों को पढ़ने-लिखने की सामग्री दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गांव वाले को पानी टंकी, सोलर लैम्प और मच्छरदानी सहित कई अन्य चीजें दी गई। ग्रामीणों को देशप्रेम पर आधारित फिल्म दिखाई गई, जिससे उनमें जागरूकता और उत्साह बढ़े। कमांडेंट ने बताया कि 172 बटालियन हमेशा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के जरिये ग्रामीणों के विकास के लिये प्रयासरत रहती है। इस मौके पर ग्राम पंचायत मुखिया इश्वरी देवी, थानेदार धीरज सिंह और CRPF के अधिकारी अक्षय मुंबईकर पांडुरंग सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।